स्थूल ब्रह्माण्ड आपेक्षिकता के सिद्धांतो का पालन करता है और सूक्ष्म स्तर पर क्वाण्टम यान्त्रिकी के नियम लागू होते है | कोई ऐसा एकीकृत सिद्धांत अभी तक विकसित नहीं किया जा सका है जो दोनों स्थितियों में ब्रह्माण्ड की सटीक व्याख्या का सके | इसका समाधान हमें वैदिक चिन्तन में दिखाई देता है जहाँ ब्रह्म की अवधारणा की गयी है | वह सूक्ष्मातिसूक्ष्म एवं महानतम से भी महान केवल 'एक' है जो सबका कारण भी है और परिणाम भी | वह अंदर भी है, बाहर भी, है भी और नहीं भी | अव्यक्त है और व्यक्त भी | मैक्सप्लांक की सम्प्रदान योग्य ऊर्जा की अविभाज्य न्यूनतम इकाई ही वेदोक्त अविनाशी अविभाज्य 'आत्मा' है जो 'परमात्मा' का अंश है और ब्रह्माण्ड के समस्त जड़-चेतन में व्याप्त है | विज्ञानं की 'सिंग्युलैरिटी' और वेदोक्त हिरण्यगर्भ कदाचित एक ही है, जहाँ से ब्रह्माण्ड की उत्पति हुई | प्रकाशमय ब्रह्म से ही समस्त पदार्थो की उत्पति हुई जो विज्ञान सम्मत है | वेद का कथन है की ब्रह्माण्ड का तीन-चौथाई भाग अदृश्य है | विज्ञान भी इसे मानता है और इसे कृष्ण ऊर्जा का कहा गया है |
'महाविस्फोट' का साक्षी प्रणव ही वह आदि स्पंदन जिसके साक्ष्य वैज्ञानिको को ब्रह्माण्डीय पृष्ठभूमि वितरण के रूप में मिले है और जिसकी गूंज समस्त ब्रह्माण्ड में व्याप्त है | क्वाण्टम जगत की अनिश्चितता, अंतर्गुम्फन, अस्थानिकता, संदेशो का तत्काल सम्प्रेषण एवं समष्टि का भाव ब्रह्म की ही अनुभूति कराते है | ऐसे ही न जाने कितने अनसुलझे रहस्यों के समाधान हमें वेद में ही मिल सकते है |
For privacy concerns, please view our Privacy Policy
Christian (181)
Sikh (43)
Aesthetics (340)
Buddhist (4)
Comparative (65)
Dictionary (16)
Ethics (25)
Hindu (1661)
Language (403)
Logic (72)
Mimamsa (54)
Nyaya (125)
Philosophers (2407)
Psychology (264)
Send as free online greeting card
Email a Friend